देश की खबरें | नोएडा में स्कूल से लापता हुए चार छात्र सकुशल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में स्थित बाल इंटर कॉलेज से लापता हुए 11वीं कक्षा के चार छात्रों को पुलिस ने शुक्रवार शाम को सकुशल बरामद कर लिया।

नोएडा, 17 जनवरी नोएडा के थाना ईकोटेक-तीन क्षेत्र में स्थित बाल इंटर कॉलेज से लापता हुए 11वीं कक्षा के चार छात्रों को पुलिस ने शुक्रवार शाम को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस उपयुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि छात्र 15 जनवरी को सुबह सात बजे से स्कूल के छात्रावास से लापता हो गए थे और इस संबंध में स्कूल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि छात्रों को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया था।

अवस्थी ने बताया कि नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से चारों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान चार में से दो छात्रों ने बताया कि वे कुछ विषय में फेल हो गए थे और डर की वजह से यह बात अपने घर वालों को नहीं बता पा रहे थे।

पुलिस को पता चला कि बरामद चारों छात्र आपस में दोस्त है, इसलिए सभी साथ गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: किंग्स्टन में वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies vs Sri Lanka, 2nd ODI Match Winner Prediction: दूसरे वनडे मुकाबले में श्रीलंका को लेकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies vs Sri Lanka ODI Stats: वनडे क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

IND vs AFG, Only Test Match Day 2 Preview: मुल्लांपुर में दूसरे दिन अफगानिस्तान के गेंदबाज करेंगे वापसी या भारतीय बल्लेबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स