विदेश की खबरें | बांग्लादेश पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार रोहिंग्या व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शरणार्थी शिविरों के पास हुई, जहां म्यामां से आये शरणार्थी रहते हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शरणार्थी शिविरों के पास हुई, जहां म्यामां से आये शरणार्थी रहते हैं।

पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास ने बताया कि शुक्रवार को उस समय गोलीबारी हुई जब सुरक्षा अधिकारियों की एक टीम कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या शिविरों के पास एक जंगल में गिरोह के नेता की तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़े | इजरायल: व्यस्त सड़क पर कार में सेक्स करते UN के अधिकारी का वीडियो वायरल, संयुक्त राष्ट्र ने शुरू की मामले की जांच.

एक अन्य निरीक्षक, मोरजिना अख्तर ने बताया कि संदिग्धों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग 40,000 नशीली गोलियां और देशी बंदूकें भी बरामद की हैं।

यह भी पढ़े | अमेरिकी रैपर लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस.

अधिकारियों और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अब्दुल हकीम के नेतृत्व वाले गिरोह ने फिरौती के लिए कई स्थानीय लोगों का अपहरण किया और उन लोगों की हत्या कर दी है जिनके परिवार फिरौती नहीं दे पाये।

रिपोर्टो के अनुसार इसने पिछले दो महीनों में कम से कम सात बांग्लादेशियों का अपहरण किया और तीन बंधकों को मार डाला। हकीम फरार चल रहा है।

हालांकि मानवाधिकार समूहों ने स्वीकार किया कि रोहिंग्या शरणार्थियों के बीच कुछ आपराधिक तत्त्व हैं। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे मामलों की पूरी तरह से जांच करने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू