पंजाब के मोहाली में दो मंजिला इमारत गिरने से चार व्यक्तियों की मौत

पंजाब के मोहाली के डेरा बस्सी इलाके में बृहस्पतिवार को दो मंजिला एक व्यावसायिक इमारत गिरने से तीन मजदूरों सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई.

मौत/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

चंडीगढ़: पंजाब के मोहाली के डेरा बस्सी इलाके में बृहस्पतिवार को दो मंजिला एक व्यावसायिक इमारत गिरने से तीन मजदूरों सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में चार व्यक्तियों की मौत हो गई है. इससे पहले तीन श्रमिकों के शव मलबे से निकाले गए थे जबकि इमारत के मालिक हरदेव सिंह (72) को अस्पताल ले जाया गया था. उसे सिर में चोट आयी थी. इमारत के मालिक की चंडीगढ़ में स्थित एक अस्पताल में मौत हो गई.

मोहाली के उपायुक्त गिरीश दयालन ने बताया कि अन्य मृतकों की पहचान गोपी (60), राजू (46) और रमेश (45) के रूप में की गई है. बचाव अभियान चार घंटे चला और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को मलबे के नीचे फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए लगाया गया था.

यह भी पढ़े | Congress Attacks Modi Govt: कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज, कहा-देश चलाने में ‘अनफिट’ लोग ‘फिट इंडिया’ का ज्ञान बांट रहे है.

अधिकारियों ने बताया कि मीरा मल्ली मोहल्ले में स्थित दो मंजिला इमारत सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिर गई. इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गए हैं और डेरा बस्सी के एसडीएम कुलदीप बावा को 10 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट