जरुरी जानकारी | ग्लैंड फार्मा के आईपीओ को पहले दिन चार प्रतिशत अभिदान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ग्लैंड फार्मा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पहले दिन सोमवार को चार प्रतिशत अभिदान मिला।
नयी दिल्ली, नौ नवंबर ग्लैंड फार्मा के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पहले दिन सोमवार को चार प्रतिशत अभिदान मिला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को आईपीओ के तहत जारी 3,02,37,879 शेयर के मुकाबले 4,96,540 शेयर के लिए बोलियां मिलीं।
यह भी पढ़े | Noida में कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 6 जख्मी.
गैर-संस्थागत निवेशक श्रेणी में कंपनी के आईपीओ को एक प्रतिशत जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक श्रेणी में आठ प्रतिशत का अभिदान मिला।
आईपीओ के तहत कंपनी ने 1,250 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर एवं 3,48,63,635 शेयर की बिक्री पेशकश की है। इसके लिए कीमत दायरा प्रति शेयर 1,490 से 1,500 रुपये है। ऊपरी कीमत पर कंपनी की योजना आईपीओ से 6,479.5 करोड़ रुपये जुटाने की है।
यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.
कंपनी एंकर निवेशकों से 1,944 करोड़ रुपये पहले जुटा चुकी है।
ग्लैंड फार्मा, चीन की फोसन फार्मा से वित्त पोषित कंपनी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)