देश की खबरें | राजस्थान के दौसा में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले में एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से एक लड़की समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 28 जून राजस्थान के दौसा जिले में एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से एक लड़की समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात ट्रक अचानक राजमार्ग पर रुका और उसके पीछे चल रही एक कार उससे टकरा गई। कार का नंबर हरियाणा में पंजीकृत है।

पुलिस ने कहा, ‘‘चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।’’

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान राजबाला (60), प्रमिला (40), उनके बेटे दीपांशु (20) और बेटी साक्षी (16) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक कार में सवार लोग हरियाणा के रोहतक से दौसा के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर जा रहे थे। वे शुक्रवार सुबह रोहतक स्थित अपने घर से निकले थे। उनके परिवार के बाकी सदस्य दो अन्य कारों में सवार होकर आगे बढ़ रहे थे।

पुलिस ने बताया कि कार दीपांशु चला रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट