देश की खबरें | हिसार में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत , पांच घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के हिसार जिले में बुधवार को 'हिट एंड रन' के दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक दंपति हैं। वहीं पांच अन्य लोग घायल हैं। ये सभी सुबह की सैर पर थे या दौड़ने का अभ्यास कर रहे थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हिसार, 16 सितंबर हरियाणा के हिसार जिले में बुधवार को 'हिट एंड रन' के दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक दंपति हैं। वहीं पांच अन्य लोग घायल हैं। ये सभी सुबह की सैर पर थे या दौड़ने का अभ्यास कर रहे थे।

पहली घटना हिसार के छावनी क्षेत्र में आज सुबह हुई। पति और पत्नि सुबह की सैर के लिए निकले थे और उसी दौरान एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।

यह भी पढ़े | Coronavirus: भारतीय सेना में बढ़ रहे हैं COVID-19 के मामले, 19 हजार से ज्यादा जवान हुए संक्रमित.

पुलिस ने बताया कि उस दौरान दो युवक भी सड़क पर चल रहे थे और वे भी ट्रक की चपेट में आ गए। उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

वहीं इसी तरह की एक घटना शेखपुरा गांव में जींद-हांसी सड़क सड़क पर भी हुई। एक कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े | New Parliament Building: भारत का नया संसद भवन, 861.9 करोड़ में बनाएगी टाटा ग्रुप.

पुलिस ने बताया कि शेखपुरा गांव के पांच युवक सुबह में जींद मार्ग पर दौड़ रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में 20 वर्षीय और 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 17-18 आयुवर्ग के तीन अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हैं। इन्हें जिले में हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में अलग-अलग मामले दर्ज कर लिये हैं और वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू