देश की खबरें | दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत : मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सम्भल जिले के नखासा क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सम्भल (उत्तर प्रदेश), 10 जुलाई सम्भल जिले के नखासा क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के सम्भल-हसनपुर मार्ग पर शनिवार देर रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों पर तीन-तीन लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में पुष्पेंद्र (24), उमेश (25), सुरेंद्र (26) और योगेश (25) की मौत हो गयी जबकि बंटी (25) तथा रविकांत (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\