देश की खबरें | रायसेन जिले में कार और डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में बुधवार को एक कार के डंपर से टकराने से पांच साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
रायसेन (मध्य प्रदेश), आठ जून जिले में बुधवार को एक कार के डंपर से टकराने से पांच साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) सुनील बरकड़े ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर रायसेन-सागर रोड पर बिशनखेड़ा गांव के पास सुबह करीब पांच बजे हुआ।
अधिकारी ने कहा कि कार में सवार लोग अंतिम संस्कार के लिए सीहोर जिले के सलकनपुर जा रहे थे तभी कार तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई।
उन्होंने कहा कि अनीता (45), उनकी पांच वर्षीय बेटी साधना दीवान (55) और चालक मनोहर (40) की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए और उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अधिकारी ने कहा कि डंपर ट्रक का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)