देश की खबरें | मप्र में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के धार जिले में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित सड़क पर गिरे गेहूं को जमा कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

धार (मप्र), 11 अप्रैल मध्य प्रदेश के धार जिले में ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित सड़क पर गिरे गेहूं को जमा कर रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सरदारपुर के थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना ने कहा कि हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। पीड़ित लोग इंदौर-अहमदाबाद रोड पर भेरू चौकी के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क पर गिरे गेहूं को इकठ्ठा कर रहे थे तभी एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों में से दो लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से राजगढ़ जा रहे थे तभी वाहन से गेहूं सड़क पर गिर गया।

अधिकारी ने कहा कि सड़क पर गेहूं गिरने के बाद पीड़ितों ने अपने दो रिश्तेदारों को गेहूं इकठ्ठा करने में मदद करने के लिए वहां बुला लिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मुन्नालाल (47), लव कुश (28), नवदीप (29) और अर्जुन (26) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उसका वाहन जब्त कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू