देश की खबरें | ठाणे में कैब चालक की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कैब चालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक किशोर को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 31 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कैब चालक की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक किशोर को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खरदी गांव में रविवार को एक पुल के नीचे चालक का शव बरामद हुआ था। कलवा संभाग के सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट अंडाले ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि शव के पास एक लावारिस कार भी मिली थी।

अंडाले के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहम्मद अली अंसारी (27) के रूप में हुई है, जो पड़ोसी मुंबई की कैब सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी का ड्राइवर था।

उन्होंने बताया कि शील-दाईघर पुलिस ने मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया था और इस दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने शनिवार को ठाणे में बदलापुर से दीवा के लिए एक कैब बुक की थी। ये लोग शौच के बहाने रास्ते में खरदी में उतर गए।

अंडाले के अनुसार, इसके बाद इन लोगों ने कैब चालक को ईंट से कथित तौर पर मारा और फिर उसका मोबाइल फोन व 2,500 रुपये छीन लिए।

अधिकारी ने कहा कि इन लोगों ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को चालक की कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को खरदी गांव में पुल के नीचे फेंक दिया।

अधिकारी के मुताबिक, विभिन्न सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 10 घंटे में मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पड़ोसी मुंबई के भांडुप से चार लोगों-हसरूल अलीम शेख (36), ओंकार कासेकर (21), प्रशांत पेरियास्वामी (19) और आतिश भोसले (21) को गिरफ्तार किया था एक किशोर को भी हिरासत में लिया।

अधिकारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\