ताजा खबरें | लोकसभा के चार नये सदस्यों ने शपथ ली

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा के चार नये सदस्यों ने सोमवार को मॉनसून सत्र के पहले दिन शपथ ली।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई लोकसभा के चार नये सदस्यों ने सोमवार को मॉनसून सत्र के पहले दिन शपथ ली।

सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के मदिला गुरुमूर्ति ने सबसे पहले शपथ ली। उनके बाद भाजपा की मंगल सुरेश अंगड़ी, आईयूएमएल के एमपी अब्दुस्समद समदानी और कांग्रेस के विजयकुमार उर्फ विजय वसंत ने शपथ ली।

गुरुमूर्ति आंध प्रदेश की तिरुपति लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। उनसे पहले यहां सांसद रहे बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था।

मंगल सुरेश अंगड़ी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी की पत्नी हैं और वह कर्नाटक की बेलगाम लोकसभा सीट से चुनाव जीती हैं। सुरेश अंगड़ी का पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

केरल के मलाप्पुरम से आईयूएमएल के एमपी अब्दुस्समद समदानी निर्वाचित हुए हैं। उनसे पहले इस सीट से पीके कुन्हालिकुट्टी सांसद थे। हालांकि कुछ महीने पहले केरल विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

विजय कुमार तमिलनाडु की कन्याकुमारी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। उनके पिता और कांग्रेस नेता वसंत कुमार इससे पहले यहां से सांसद थे। वसंत कुमार का पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\