देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना के कारण चार और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 45 हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में एक सीआरपीएफ कर्मी सहित सहित चार लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गयी। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में इस बीमारी के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गयी।

जियो

श्रीनगर, आठ जून जम्मू-कश्मीर में एक सीआरपीएफ कर्मी सहित सहित चार लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गयी। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश में इस बीमारी के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गयी।

अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के धारावी में सोमवार को नए 12 मरीज पाए गए, किसी की मौत नहीं: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि 40 वर्षीय सीआरपीएफ जवान दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में तैनात था और उन्हें बृहस्पतिवार को यहां एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इस जवान का नमूना शुक्रवार को लिया गया और जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।

यह भी पढ़े | Lockdown: कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल की ममता सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन.

अधिकारियों ने बताया कि बाद में उनकी हालत गंभीर हो गई और रविवार देर रात उनका निधन हो गया।

जम्मू-कश्मीर में किसी सुरक्षाकर्मी की कोरोना वायरस से मौत होने का यह पहला मामला है।

उन्होंने बताया कि खानयार के मिस्कीन बाग इलाके में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके अलावा दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में पंपोर के 55 वर्षीय एक निवासी की मौत हो गयी।

उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र में 65 वर्षीय एक व्यक्ति की यहां सीडी अस्पताल में मृत्यु हो गई।

केंद्रशासित प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के 4,087 मामले सामने आ चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू