देश की खबरें | शिवपाल यादव समेत चार विधायको ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ विधायक शिवपाल सिंह यादव और तीन अन्य ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

लखनऊ, 30 मार्च वरिष्ठ विधायक शिवपाल सिंह यादव और तीन अन्य ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने कार्यालय में इन चार नवनिर्वाचित विधायकों को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलाई।

हाल के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवपाल ने इटावा जिले में जसवंतनगर विधानसभा सीट जीती है। उन्होंने अन्य विधायकों के साथ शपथ नहीं ली थी, जो सोमवार और मंगलवार को हुई थी।

राजनीतिक गलियारों में ऐसी अटकलें लगायी जा रही थीं कि वह अपने भतीजे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव से कुछ नाखुश हैं ।

शिवपाल मंगलवार को सपा की अध्यक्षता में हुई विपक्षी गठबंधन की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।

संपर्क करने पर विधानसभा अधिकारियों ने उनके देर से शपथ लेने के बारे में कुछ नहीं बताया। बुधवार को शपथ लेने वाले तीन अन्य विधायक कैंपियारगंज (गोरखपुर) से फतेह बहादुर सिंह, गोविंदनगर (कानपुर) से सुरेंद्र मैथानी, बिलग्राम-मलावा (हरदोई) से आशीष कुमार सिंह और जसवंतनगर (इटावा में) से शिवपाल सिंह यादव हैं। .

महाना ने नए विधायकों के साथ बातचीत करते हुए आशा व्यक्त की कि वे सदन की कार्यवाही में भाग लेंगे और अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विधानसभा सूत्रों ने यह भी बताया कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और कैराना विधायक नाहिद हसन समेत छह विधायकों ने अभी तक शपथ नहीं ली है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\