देश की खबरें | अदालत में पेशी पर आये गैंगस्टर को छुड़ा ले गये चार बदमाश, एक पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा में विनय नामक एक कुख्यात बदमाश को उसके साथियों ने हमला कर पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया। पुलिस विनय को पेशी के लिये अदालत लायी थी और वापस जेल ले जाते समय यह घटना हुयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

आगरा, 13 जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा में विनय नामक एक कुख्यात बदमाश को उसके साथियों ने हमला कर पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया। पुलिस विनय को पेशी के लिये अदालत लायी थी और वापस जेल ले जाते समय यह घटना हुयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में हथियारबंद बदमाशों की गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया । पुलिस ने बताया कि विनय को लेकर उसके साथी फिरोजाबाद की तरफ भागे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद शहर में नाकाबंदी कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि सुनवाई के बाद जब बदमाश को वापस जेल ले जाया जा रहा था, कि इसी बीच चार हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गयी ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बदमाशों ने विनय को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया और फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि बदमाशों की गोलीबारी में पुलिस का एक जवान घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\