Rajasthan: उदयपुर जिले में सड़क हादसे में चार की मौत

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक जीप ने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

जयपुर, 16 जून : राजस्थान के उदयपुर जिले में एक जीप ने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. बेकरिया थाने में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक संजय मासर ने बताया कि हादसा बुधवार शाम गोगुंदा-पिंडवाड़ा राजमार्ग पर खोखरिया की नाल के पास हुआ, जब एक जीप ने दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान नरेश (21), उसके भतीजे भाना राम (12) और मुकेश गरासिया व उसके बहनोई मुकेश धन्नाराम (22) के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है. यह भी पढ़ें : ‘विवादास्पद’ टिप्पणी पर नवीन जिंदल को मिली जान से मारने की नई धमकी

गहलोत ने ट्वीट किया, "उदयपुर में बेकरिया क्षेत्र के मालवा का चौरा में एनएच 27 पर हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें.'

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 यात्री घायल; VIDEO

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड