विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में चार लोगों की मौत: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार को एक टोल प्लाजा पर हुए आतंकवादी हमले में तीन पुलिसकर्मियों सहित कम से कम चार लोग मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 10 जनवरी पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में बुधवार को एक टोल प्लाजा पर हुए आतंकवादी हमले में तीन पुलिसकर्मियों सहित कम से कम चार लोग मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने बुधवार सुबह पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में लाची टोल प्लाजा पर हमला किया।

पुलिस ने बताया, ‘‘आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में लाची टोल प्लाजा पर हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई।’’

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा।

पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और हमले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया।

प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरशद हुसैन ने हमले की निंदा की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पुलिस की सेवाओं और बलिदान को याद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ अतुलनीय संघर्ष में पूरा देश पुलिस के साथ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस