विदेश की खबरें | वेस्ट बैंक में इजराइली छापेमारी में चार लोगों की मौत : फलस्तीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइली सेना ने बताया कि सैनिक हाल में हुई गोलीबारी की घटना में वांछित दो फलस्तीनियों को गिरफ्तार करने जेनिन शरणार्थी शिविर गए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इजराइली सेना ने बताया कि सैनिक हाल में हुई गोलीबारी की घटना में वांछित दो फलस्तीनियों को गिरफ्तार करने जेनिन शरणार्थी शिविर गए थे।

सेना ने बताया कि सैनिकों ने शिविर के एक मकान की घेराबंदी की। तभी विस्फोट हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इसके जवाब में सैनिकों ने दो संदिग्ध फलस्तीनियों को गोली मार दी।

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि छापेमारी के दौरान शिविर में सशस्त्र संघर्ष हुआ। हिंसा में दो और फलस्तीनियों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए।

फलस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास की फतह पार्टी ने मारे गए लोगों में से एक की फहचान 24 वर्षीय फलस्तीनी खुफिया अधिकारी अहमद अलवानेह के तौर पर की है।

पार्टी ने इजराइली कार्रवाई को ‘‘खतरनाक उकसावा’’ करार देते हुए इसके खिलाफ वेस्ट बैंक में विरोध प्रदर्शन और हड़ताल का आह्वान किया है।

गौरतलब है कि जेनिन शहर को फलस्तीनी उग्रवाद का गढ़ माना जाता है। इजराइली सैनिक नियमित तौर पर छापेमारी की कार्रवाई करते हैं जिससे उनकी शिविर में रहने वाले लोगों के साथ मुठभेड़ होती है। यह इलाका फलस्तीनी प्राधिकरण द्वारा प्रशासित है।

अब्बास के प्रवक्ता नबील अबू रुदेइनेह ने छापेमारी की निंदा करते हुए कहा कि इजराइल की ‘उकसावे की नीति’ को ‘न तो इस्लामिक या ईसाई पवित्र स्थानों या जेनिन में वैधता मिलेगी और न ही इससे सुरक्षा एवं स्थिरता आएगी। ’

इजराइली सेना ने मारे गए संदिग्ध उग्रवादियों में से एक की पहचान रहमान हजाम के तौर पर की है, जो इस साल अप्रैल में तेल अवीव के मध्य स्थित बार पर हमला करने के आरोपी और पुलिस की गोली लगने से मारे गए एक फलस्तीनी बंदूकधारी का भाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\