Bhiwadi Factory Fire: भिवाड़ी में कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत,10 घायल

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी इलाके में कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Credit-Pixabay

जयपुर, 26 जून : राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी इलाके में कारखाने में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस उपाधीक्षक (तिजारा) शिवराज सिंह ने बताया कि कारखाने में मंगलवार देर शाम आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया लेकिन वहां धुआं होने के कारण दमकलकर्मी अंदर नहीं जा सके, देर रात कारखाने से तीन और शव बरामद किए गए. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दूसरे धर्म की महिला से बात करने पर व्यक्ति की पिटाई

उन्होंने बताया कि दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है वहीं दो शवों को घटनास्थल से निकालने की प्रक्रिया चल रही है.

यह हादसा मंगलवार शाम खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक दवा कारखाने में हुआ. आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश