देश की खबरें | दिल्ली में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने वाले चार कश्मीरी युवक गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमलों की कथित तौर पर साजिश रचने वाले चार कट्टरपंथी कश्मीरी युवाओं के एक समूह को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमलों की कथित तौर पर साजिश रचने वाले चार कट्टरपंथी कश्मीरी युवाओं के एक समूह को गिरफ्तार किया है।

प्रकोष्ठ ने एक बयान में कहा कि आरोपियों को मध्य दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चार अत्याधुनिक पिस्तौल और 120 से अधिक गोलियां बरामद की गई।

यह भी पढ़े | BJP ने जारी की बिहार और कर्नाटक के विधान परिषद उम्‍मीदवारों की पहली सूची लिस्‍ट, यहां देखें पूरी लिस्ट.

बयान में कहा गया है कि आरोपियों की पहचान पुलवामा निवासी अल्ताफ अहमद डार (25), मुस्ताक अहमद गनी (27), इश्फाक मजीद कोका (28) और आकिब साफी (22) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपी शोपियां के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया, ‘‘इश्फाक मारे गये आतंकवादी और अंसार गजवत उल हिंद के पूर्व प्रमुख बुरहान कोका का बड़ा भाई है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली की टीम ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 229 रनों का लक्ष्य: 3 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अंसार गजवत उल हिंद जम्मू कश्मीर में आतंकी गुट अलकायदा की शाखा है।

उन्होंने बताया कि कोका इस साल 29 अप्रैल को शोपियां के मेलहोरा क्षेत्र में अपने दो साथियों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।

पुलिस ने बताया कि उसकी मौत के बाद उसका बड़ा भाई इश्फाक माजिद कोका से आतंकवादी संगठन के लिए काम करने के वास्ते अंसार गजवत उल हिंद के सदस्यों ने संपर्क किया था।

उन्होंने बताया, ‘‘शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कट्टरपंथी कश्मीरी युवकों के एक समूह के पास हथियारों और गोला बारूद का एक बड़ा जखीरा है और वे आईटीओ और दरियागंज आयेंगे।’’

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा, ‘‘इसके बाद आईटीओ के निकट एक जाल बिछाया गया और आरोपियों को पकड़ लिया गया।’’

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इश्फाक को जिहाद के लिए काम करने के वास्ते अंसार गजवत उल हिंद के मौजूदा सरगना द्वारा कथित तौर पर प्रेरित किया गया था।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में ठहरने के दौरान उन्होंने हथियार और गोला बारूद एकत्र किया।

कुशवाह ने बताया कि उनकी साजिश आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने की थी और इसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से अंसार गजवत उल हिंद में शामिल किया जाता। उन्होंने बताया कि विस्तृत जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now