विदेश की खबरें | शिकागो में शव यात्रा के दौरान गोलाबारी, चार जख्मी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक पिकअप ट्रक एक अन्य वाहन को खींच लेकर ले जा रहा था तभी गाड़ी के अंदर से किसी ने गोलीबारी कर दी। शव यात्रा शिकागो से उपनगरीय क्षेत्र ‘ओक पार्क’ जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक पिकअप ट्रक एक अन्य वाहन को खींच लेकर ले जा रहा था तभी गाड़ी के अंदर से किसी ने गोलीबारी कर दी। शव यात्रा शिकागो से उपनगरीय क्षेत्र ‘ओक पार्क’ जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि गाड़ी में सवार दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
शव यात्रा में शामिल अन्य वाहन में सवार दो व्यक्ति भी गोलीबारी में जख्मी हुए हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर नहीं है और उनका अस्पताल में इलाज किया गया है।
गोलीबारी में कोई राहगीर जख्मी नहीं हुआ है और पुलिस ने भी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। ओक पार्क पुलिस ने कहा कि विभाग को शव यात्रा के संबंध में खतरे की कोई सूचना नहीं थी।
पुलिस प्रमुख शेटोनिया जॉनसन ने कहा कि विभाग का मानना है कि लोगों के लिए कोई खतरा नहीं था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)