विदेश की खबरें | नेपाली श्रमिकों को अवैध रूप से कनाडा भेजने को लेकर चार भारतीय गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत के रास्ते अवैध रूप से नेपाली श्रमिकों को कथित तौर पर कनाडा भेजने को लेकर नेपाल में तीन महिलाओं समेत चार भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

काठमांडू, दो फरवरी भारत के रास्ते अवैध रूप से नेपाली श्रमिकों को कथित तौर पर कनाडा भेजने को लेकर नेपाल में तीन महिलाओं समेत चार भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक गुप्त सूचना के आधार पर विदेशी रोजगार विभाग की एक विशेष टीम ने सोमवार को यहां बाहरी इलाके में ट्रिपल स्टार मैनपावर कंपनी के कार्यालय पर छापा मारा। अधिकारियों ने वहां से कौर मन्नत (45) , फरमान रबन (24), मनप्रीत कार (18) और सोनू कुमार (46) को हिरासत में लिया। चारों दिल्ली के रहने वाले हैं।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार वे सभी ट्रिपल स्टार के कार्यालय से भारतीय कंपनी गणपति हैप्पी लाईफ का कार्यालय चला रहे थे।

विशेष टीम के एक सदस्य कुशल बराल ने बताया कि वे नेपाल में किसी औपचारिक कंपनी के पंजीकरण के बिना ही ट्रिपल स्टार के साथ मिलकर काम कर रहे थे। उन्हें महत्वाकांक्षी नेपाली श्रमिकों को गलत तरीके से भारत के रास्ते से कनाडा भेजने के धंधे में संलिप्त पाया गया।

प्राथमिक जांच के अनुसार वे लोगों को कनाडा भेजने के लिए पहली किश्त के रूप में प्रति व्यक्ति 5000-12000 रूपये वसूलते थे।

अधिकारियों ने बताया कि वे आरिफ शेख नामक किसी व्यक्ति की भारतीय कंपनी के कर्मचारी के रूप में काम कर रहे थे । आरिफ दिल्ली से अपना धंधा करता है।

अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किये गये लोगों के पास नेपाल में मानव संसाधन का धंधा करने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है और उनमें तीन के पास तो कोई पहचान पत्र भी नहीं है, बस एक महिला के पास भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस है।

पुलिस ने उनके पास से लैपटॉप, गणपति हैप्पी लाईफ के नाम से पासपोर्ट की कुछ प्रतियां और रसीद बरामद की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\