खेल की खबरें | चेल्सी को खरीदने के दौड़ में शामिल है चार समूह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पग्लुका ने मंगलवार को पहली बार इस प्रीमियर लीग टीम का मालिक बनने की अपनी योजनाओं की पुष्टि की । इसके लिए हालांकि उन्हें सीरी ए टीम अटलांटा में अपनी 55% हिस्सेदारी को त्यागना होगा।
पग्लुका ने मंगलवार को पहली बार इस प्रीमियर लीग टीम का मालिक बनने की अपनी योजनाओं की पुष्टि की । इसके लिए हालांकि उन्हें सीरी ए टीम अटलांटा में अपनी 55% हिस्सेदारी को त्यागना होगा।
यूएफफा कें नियमों के मुताबिक कोई भी उसके तहत आने वाले दो क्लब में हिस्सेदारी नहीं रख सकता है।
पग्लुका ने कहा, ‘‘ इस सप्ताह के अंत में, हम एक पर्याप्त और विश्वसनीय बोली प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। एक प्रीमियर लीग, ब्रिटिश सरकार और यूईएफए की संबंधित आवश्यकताओं और नियमों को पूरा करेगा ।
इस दौड़ में ‘शिकागो शावक’ बेसबॉल के मालिक टॉम रिकेट्स भी है के अलावा अमेरिकी निवेशक जोश हैरिस और टॉड बोहली भी शामिल है।
हैरिस की अगुवाई वाली कंसोर्टियम (समूह) में लीवरपूल और ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व अध्यक्ष मार्टिन ब्रॉटन और विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए भी शामिल है।
‘लॉस एंजिल्स डोजर्स’ बेसबॉल टीम के सह मालिक टॉड की अगुवाई वाली कंसोर्टियम में स्विट्जरलैंड के अरबपति हैंसजॉर्ग वायस और लंदन के निवेशक जोनाथन गोल्डस्टीन हैं।
रूस के द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद ब्रिटेन ने अब्रामोविच पर प्रतिबंध लगा दिया था। उनके स्वामित्व के दौरान इस टीम ने 19 साल में 21 ट्रॉफी जीती।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)