देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 के चार मरीज की मौत, संक्रमण के 55 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में आठ महीने के बच्चे समेत चार लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई और संक्रमण के 55 नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,663 हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जियो

चंडीगढ़, आठ जून पंजाब में आठ महीने के बच्चे समेत चार लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई और संक्रमण के 55 नए मामलों के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,663 हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मौत के चार में से तीन मामले अमृतसर में सामने आए, जहां अब तक राज्य में कोविड-19 संक्रमण के सबसे अधिक मामले पाए गए हैं।

यह भी पढ़े | चीन से तनाव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के मान-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे.

अधिकारियों ने कहा कि सोमवार शाम को अमृतसर के अस्पताल में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि बच्चा गंभीर रूप से बीमार था और वह बुखार, खांसी और दस्त से ग्रसित था।

यह भी पढ़े | Gold Price Today: सोने में 348 रुपये और चांदी में 794 रुपये की तेजी.

उन्होंने कहा कि अमृतसर में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जो मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। इसके अलावा, जान गंवाने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग भी मधुमेह से ग्रसित थे।

अधिकारियों ने कहा कि पटियाला में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 46 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को मौत हो गई, उन्हें भी मधुमेह था।

हालांकि, मेडिकल बुलेटिन में केवल अमतृसर के 60 वर्षीय व्यक्ति और पटियाला के व्यक्ति की मौत को दर्ज किया गया, जिसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या 53 दर्शायी गई।

इसके मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के 22 मरीज को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

अब तक राज्य में 2,128 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और फिलहाल 482 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट