देश की खबरें | कुएं की जहरीली गैस से चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक निर्माणाधीन कुएं में जहरीली गैस की वजह से बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई।

जियो

कोरबा, 10 जून छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक निर्माणाधीन कुएं में जहरीली गैस की वजह से बुधवार को चार लोगों की मौत हो गई।

यह घटना राजधानी रायपुर से 200 किलोमीटर दूर स्थित हसौंद पुलिस थाना क्षेत्र के धमनी गांव में एक खेत में सुबह हुई।

यह भी पढ़े | India-China Border Dispute: मोदी सरकार पर कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- राहुल गांधी को आंख दिखाने के बजाय चीन से निपटें.

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, खेत के मालिक हेमंत रात्रे निर्माणाधीन कुएं को साफ करने गए थे और बेहोश हो गए। जब वह बाहर नहीं निकले तो खेत में मौजूद उनकी पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई और तीन स्थानीय लोग इसके बाद कुएं में गए।

इसके बाद जब चारों ही बाहर नहीं निकले तो महिला ने गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी और फिर पुलिस को सूनचा दी गई।

यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गूगल मैप्स में आया खास फीचर, जानिए इससे जुड़ी खास बातें.

अधिकारी ने बताया कि चारों पीड़ितों को बाद में बाहर निकाला गया और जाजपुर शहर के निकट एक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रथमष्टया प्रतीत होता है कि कुएं में जहरीली गैस इन लोगों की सांस के साथ अंदर चली गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\