विदेश की खबरें | उत्तरी अफगानिस्तान में तालिबान के रॉकेट हमले में चार नागरिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने फरयाब प्रांत के शरीन तगब जिले में इस हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें 14 अन्य नागरिक घायल हो गए।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने फरयाब प्रांत के शरीन तगब जिले में इस हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें 14 अन्य नागरिक घायल हो गए।

हमले की अभी तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

अफगानिस्तान में हाल में हिंसा में वृद्धि ऐसे समय हुई है जब अफगान सरकार के प्रतिनिधि तालिबान के साथ कतर में शांति वार्ता कर रहे हैं, जहां तालिबान का वर्षों से एक राजनीतिक कार्यालय है। यह वार्ता गत फरवरी में तालिबान और अमेरिका के बीच एक समझौते के तहत हो रही है। इसका उद्देश्य अफगानिस्तान में 19 साल के युद्ध को समाप्त करना है और इसे शांति के लिए देश के सर्वोत्तम अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

अफ़गानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत जलमय खलीलजाद ने इस सप्ताह की शुरुआत में चेतावनी दी थी कि ‘‘उच्च’’ स्तर की हिंसा से शांति वार्ता पटरी से उतर सकती है।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में बुधवार देर रात दो नागरिक और तीन पुलिस अधिकारी उस समय मारे गए जब उनका वाहन सड़क किनारे एक बम की चपेट में आ गया। यह जानकारी गवर्नर के प्रवक्ता उमर ज्वाक ने दी। इसकी अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

वहीं, रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उत्तरी तकहार प्रांत में अफगान लड़ाकू विमानों द्वारा बुधवार दोपहर में किये गए एक हमले में कम से कम 12 तालिबान आतंकवादी मारे गए।

हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि मारे गए सभी 12 व्यक्ति नागरिक थे और हमले में एक मस्जिद को निशाना बनाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी क्योंकि वे संवाददाताओं से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस हमले में 16 अन्य घायल हो गए।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह हमले में नागरिकों के हताहत होने के आरोपों की जांच कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान