देश की खबरें | कर्नाटक में फर्जी स्टांप पेपर मामले में ‘छोटा तेलगी’ समेत चार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जाली स्टांप पेपर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 10 अक्टूबर कर्नाटक के बेंगलुरु में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जाली स्टांप पेपर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों के पास से 2.72 करोड़ रुपये के जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़े | Kashmir: पुलवामा के डडूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर- सर्च ऑपरेशन जारी.

पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना ‘छोटा तेलगी’ समेत दो लोगों को शहर से तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान सरगना ने शहर के दो स्टांप विक्रेताओं के नाम बताये जो जाली स्टांप पेपर खरीदते थे, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Pune: महाराष्ट्र के पुणे में मानवता शर्मसार, 9 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पिता गिरफ्तार.

पुलिस ने कहा कि सरगना के घर पर की गई छापेमारी के दौरान 10 से लेकर 25 हजार रुपये मूल्य तक के 443 जाली स्टांप पेपर बरामद किये गए जिनकी कीमत 2.72 करोड़ रुपये है।

पुलिस ने कहा कि सरगना ने सातवीं कक्षा में पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी और वह छोटा तेलगी के नाम से कुख्यात है। वह कंदया भवन और शहर की सिविल अदालत के निकट घर किराये पर देने संबंधी दस्तावेज बनाता था।

पुलिस ने बताया कि ‘छोटा तेलगी’ और उसके सहयोगी को 2013 में फर्जी स्टांप पेपर और मुहर बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ अदालत में मामला अब भी लंबित है और वे जमानत पर जेल से बाहर हैं।

जांच में पाया गया कि आरोपी फर्जी करारनामे, वसीयत प्रमाण-पत्र आदि बनाने के लिये जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\