देश की खबरें | आगरा में पुलिस पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र अंतर्गत खातीपाड़ा में वारंट तामील करने गये पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपियों में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आगरा (उप्र), 26 नवंबर आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र अंतर्गत खातीपाड़ा में वारंट तामील करने गये पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपियों में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना लोहामंडी के प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमले के संबंध में मुख्य आरोपी समेत नौ नामज़द और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये इन चार आरोपियों की पहचान चांद कुरैशी, आमीन कुरैशी, रिंकू और कुंदन कुरैशी के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गैर ज़मानती वारंट तामील कराने शुक्रवार देर रात पहुंची पुलिस टीम ने शानू कुरैशी को मौके पर ही पकड़ लिया जिसके खिलाफ वारंट था।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसके घरवाले और रिश्तेदार आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस टीम को घेरकर उन पर पथराव कर दिया और शानू कुरैशी को छुड़ा लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\