देश की खबरें | अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर : सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को यहां कहा कि राज्य में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

रांची, 24 सितंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को यहां कहा कि राज्य में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

रांची के इटकी में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु रविवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सोरेन की उपस्थिति में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार तथा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी उपस्थित थे।

सोरेन ने कहा कि आज झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। राज्य सरकार एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के आपसी समन्वय और सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में नयी शुरुआत हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन जैसी अनुभवी संस्था द्वारा विश्वविद्यालय की स्थापना होने से न सिर्फ राज्य में उच्च शिक्षा का स्तर उठेगा बल्कि प्रतिभावान छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना राज्य के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित झारखंड के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अजीम प्रेमजी को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अजीम प्रेमजी ने कहा, ‘‘मैं झारखंड के लोगों के विकास एवं उत्थान के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होकर कार्य करना चाहता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी