देश की खबरें | कांग्रेस की ओडिशा इकाई के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप माझी बीजद में शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके पूर्व सांसद प्रदीप माझी ने रविवार को घोषणा की कि वह अपने समर्थकों के साथ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो जाएंगे।

नबरंगपुर (ओडिशा), 24 अक्टूबर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके पूर्व सांसद प्रदीप माझी ने रविवार को घोषणा की कि वह अपने समर्थकों के साथ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस सबसे पुरानी पार्टी की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर लोगों के वास्ते काम करने की ‘कोई गुजाइंश’ नहीं बची है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने समर्थकों के साथ मैं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुवाई वाले बीजद में शामिल हो जाऊंगा। उनके पास कोरापुट क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशादृष्टि है।’’

आदिवासी नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस का जनाधार ‘काफी घट गया’ है और वह निकट भविष्य में राज्य की सत्ता में नहीं आ पायेगी।

नबरंगपुर के पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने बीजद में जाने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि वह दक्षिण ओडिशा के पिछड़े जिलों के लोगों के वास्ते और काम करना चाहते हैं।

माझी ने शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ी थी। वह 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव बतौर कांग्रेस प्रत्याशी हार गये थे।

सूत्रों ने बताया कि 28 अक्टूबर को उनके सत्तारूढ़ दल बीजद का दामन थामने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now