देश की खबरें | आजमगढ़ में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्‍या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्‍लीपुर गांव में शनिवार की रात पूर्व ग्राम प्रधान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आजमगढ़ (उप्र), 29 नवंबर आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्‍लीपुर गांव में शनिवार की रात पूर्व ग्राम प्रधान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी।

पुलिस के अनुसार इस मामले में नौ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।

यह भी पढ़े | Government Plans to Promote Indian languages: सरकार ने भारतीय ओं के प्रचार के लिए बनाई योजना.

पुलिस ने कहा कि पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। इस समय उनकी भाभी ग्राम प्रधान हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पांडेय ने बताया कि पूर्व ग्राम प्रधान विजय ने शनिवार को ही एक जमीन खरीदी थी और इसके बाद वह अपने चाचा के साथ गांव के एक व्यक्ति के घर पर बैठे थे, उसी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है।

यह भी पढ़े | किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा किया जा रहा है व्यवहार, दिल्ली में प्रवेश करने से रोका गया- शिवसेना सांसद संजय राउत: 29 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार पूर्व ग्राम प्रधान की मौत की सूचना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और पूर्व प्रधान के शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया जिसका परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध किया और हंगामा करना शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\