देश की खबरें | तमिलनाडु के पूर्व कप्तान एस शरत बीसीसीआई जूनियर चयनसमिति के अध्यक्ष नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज श्रीधरन शरत को शुक्रवार को जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने तमिलनाडु के पूर्व बल्लेबाज श्रीधरन शरत को शुक्रवार को जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

बोर्ड ने अंडर-19 टूर्नामेंट के साथ घरेलू सत्र शुरू होने से केवल एक सप्ताह पहले नयी जूनियर चयन समिति गठित की है।

चयन समिति के अन्य सदस्यों में पंजाब के पूर्व आलराउंडर किशन मोहन (उत्तर क्षेत्र), बंगाल के पूर्व तेज गेंदबाज राणादेब बोस (पूर्वी क्षेत्र), गुजरात के पूर्व बल्लेबाज पथिक पटेल (पश्चिम क्षेत्र) और मध्य प्रदेश के पूर्व गेंदबाज हरविंदर सिंह सोढ़ी (मध्य क्षेत्र) शामिल हैं।

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बयान में कहा, ‘‘तमिलनाडु के पूर्व कप्तान शरत श्रीधरन समिति के अध्यक्ष होंगे।’’

शरत तमिलनाडु के पहले क्रिकेटर थे जिन्होंने 100 रणजी ट्राफी मैच खेले। उन्होंने अपने 15 साल के करियर में 139 प्रथम श्रेणी मैचों में 51.17 की औसत से 8700 रन बनाये जिसमें 27 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं।

इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए में 100 मैच खेले और 3000 से अधिक रन बनाये। वह बीसीसीआई के मैच रेफरी भी रहे।

नयी चयनसमिति की जिम्मेदारी भारत की अगली अंडर – 19 टीम का चयन करना होगा जो अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 विश्व कप में भाग लेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू