विदेश की खबरें | म्यांमा में सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हमलावरों ने पूर्व सैन्य अधिकारी को बचाने का प्रयास करने पर उनके दामाद की भी हत्या कर दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हमलावरों ने पूर्व सैन्य अधिकारी को बचाने का प्रयास करने पर उनके दामाद की भी हत्या कर दी।

एक शहरी गुरिल्ला समूह ‘इन्या अर्बन फोर्स’ ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

पिछले साल फरवरी में आंग सान सू की के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार के सैन्य तख्तापलट के बाद से 72 वर्षीय ओहं थ्विन सेना के ऐसे मौजूदा या सेवानिवृत्त अधिकारियों में सबसे वरिष्ठ थे, जिनकी हत्या कर दी गई है।

म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के खिलाफ जनता का का भारी विरोध देखा गया है।

थ्विन ने मालदीव, श्रीलंका, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका में म्यांमा के राजदूत के रूप में भी काम किया था।

सैन्य सरकार के प्रवक्ता मेजर जनरल जे. मिन टुन ने शनिवार शाम को थ्विन और उनके दामाद की हत्या किए जाने की खबर की पुष्टि की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now