कोरोना का कहर: सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर, बीसीसीआई रैफरी राजेंद्रसिंह जडेजा का निधन

जडेजा दायें हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे आलराउंडर भी थे. उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए. उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में क्रमश: 1,536 और 104 रन भी बनाए. जडेजा 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रैफरी भी रहे.

बीसीसीआई (Photo Credits: Wikimedia Commons)

राजकोट:  सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के रैफरी राजेंद्रसिंह जडेजा (Rajendrasinh Jadeja) का कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के कारण निधन हो गया. सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (SCA) ने रविवार को यह जानकारी दी. जडेजा 66 साल के थे. एससीए ने बयान में कहा, ‘‘एससीए में सभी राजेंद्रसिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आज तड़के उनका निधन हुआ.’’  BCCI ने आईपीएल 2021 के आयोजन में शामिल सभी का शुक्रिया अदा किया, दर्शकों को भी कहा धन्यवाद

जडेजा दायें हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे आलराउंडर भी थे. उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए. उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में क्रमश: 1,536 और 104 रन भी बनाए. जडेजा 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रैफरी भी रहे.

वह सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के चयनकर्ता, कोच और टीम मैनेजर भी रहे. बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा, ‘‘राजेंद्रसिंह जडेजा स्तर, शैली, नैतिकता और शानदार क्रिकेट क्षमता वाले व्यक्ति थे. क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.’’

एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया, ‘‘यह विश्व क्रिकेट की बड़ी हानि है. राजेंद्र सर जिन लोगों से मैं मिला उनमें सबसे शानदार व्यक्तियों में से थे. मैं भाग्यशाली रहा कि उनके हमारे मुख्य कोच, मैनेजर और मार्गदर्शक रहते मैंने कई मैच खेले.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट

Bhuvneshwar Kumar T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, 2 साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे घातक गेंदबाज के रिकॉर्ड पर एक नजर