देश की खबरें | कश्मीर में आतंकवादी हमलों में पूर्व सरपंच की हत्या, दपंती घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बारामूला में लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले आतंकवादियों ने शनिवार रात कश्मीर में दो स्थानों पर हमले किये। इन हमलों में शोपियां में एक पूर्व सरपंच की मौत हो गई और अनंतनाग में राजस्थान का एक दंपती घायल हो गया।

श्रीनगर, 18 मई बारामूला में लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले आतंकवादियों ने शनिवार रात कश्मीर में दो स्थानों पर हमले किये। इन हमलों में शोपियां में एक पूर्व सरपंच की मौत हो गई और अनंतनाग में राजस्थान का एक दंपती घायल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पहला हमला पहलगाम के निकट एक खुले पर्यटक शिविर पर हुआ और दूसरा दक्षिण कश्मीर के हिरपोरा में पूर्व सरपंच पर हुआ।

कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आतंकवादियों ने अनंतनाग के यन्नार में जयपुर (राजस्थान) की रहने वाली महिला फराह और उनके पति तबरेज पर गोलीबारी की और उन्हें घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।’’

अधिकारियों ने बताया कि आधे घंटे के भीतर एक अन्य हमले में आतंकवादियों ने रात लगभग साढ़े दस बजे शोपियां के हिरपोरा में पूर्व सरपंच ऐजाज शेख की गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि अनंतनाग और शोपियां के इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

एक के बाद एक हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अनंतनाग-राजौरी सीट पर संसदीय चुनाव के लिए प्रचार जारी है। बारामूला में आम चुनाव के पांचवें दौर में 20 मई को मतदान होगा।

नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों ने हमलों की निंदा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड