देश की खबरें | सडक़ हादसे में पूव सरपंच की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के भिवानी में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के पास शनिवार रात ट्रक द्वारा एक कार में टक्कर मार देने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भिवानी (हरियाणा), 18 दिसंबर हरियाणा के भिवानी में चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के पास शनिवार रात ट्रक द्वारा एक कार में टक्कर मार देने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान जाटू लोहारी गांव के पूर्व सरपंच नरेश के रूप में हुई है।
सदर थाना पुलिस ने रविवार को नागरिक अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नरेश के भाई संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार में बड़े भाई नरेश के साथ अपने गांव से भिवानी की तरफ आ रहा था और कार नरेश चला रहा था।
शिकायतकर्ता के अनुसार जब दोनों सीबीएलयू के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी जिसके कारण नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके मुताबिक राहगीरों की मदद से नरेश को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
संजय के अनुसार नरेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)