देश की खबरें | कर्ज धोखाधड़ी मामले में 'मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन' का पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने कर्ज धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष तालेकर को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच जनवरी मुंबई पुलिस ने कर्ज धोखाधड़ी के आरोप में मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुभाष तालेकर को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुंबई की घाटकोपर पुलिस ने सोमवार रात को पड़ोसी जिले पुणे के एक गांव से तालेकर को गिरफ्तार किया। एक अन्य डब्बावाला एसोसिएशन की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। डब्बावाला महानगर में लोगों तक खाने का टिफिन उपलब्ध कराते हैं।

अधिकारी ने बताया कि तालेकर को मंगलवार सुबह मुंबई लाया गया। हालांकि, कर्ज धोखाधड़ी मामले में तालेकर का सहयोगी एवं अन्य आरोपी विट्ठल सावंत अभी तक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिछले साल फरवरी में तालेकर एवं दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इन सभी पर 22 डब्बावाला के नाम पर कर्ज लेकर उन्हें पैसे नहीं देकर धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-7) प्रशांत कदम ने कहा कि तालेकर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है, जिसके तहत उसे गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\