Pakistan: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नौ मई के हमलों की साजिश रचने का पाया गया दोषी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लाहौर कोर कमांडर हाउस सहित सैन्य प्रतिष्ठानों पर ‘‘हमलों की साजिश रचने’’ का दोषी पाया गया है। सरकारी अभियोजक ने एक आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) में शुक्रवार को यह बात कही.

Imran Khan | Photo: Twitter

लाहौर, 21 जुलाई: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लाहौर कोर कमांडर हाउस सहित सैन्य प्रतिष्ठानों पर ‘‘हमलों की साजिश रचने’’ का दोषी पाया गया है. सरकारी अभियोजक ने एक आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) में शुक्रवार को यह बात कही. लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत ने पांच आतंकवाद मामलों में खान की अग्रिम जमानत आठ अगस्त तक बढ़ा दी. यह भी पढ़ें: तो क्या जर्मनी में सूअर को लोगों ने शेरनी समझ लिया

एक विशेष अभियोजक ने शुक्रवार को एटीसी को बताया कि पंजाब पुलिस की एक संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) ने नौ मई को सैन्य और देश के भवनों पर हुए हमलों की जांच पूरी कर ली है और इमरान खान को हिंसा के लिए उकसाने और अन्य आरोपों का दोषी पाया है. खान कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश हुए.

अभियोजक फरहाद अली शाह ने कहा कि खान नौ मई के हमलों की साजिश रचने के दोषी हैं और सबूत इकट्ठा करने के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी है. एटीसी न्यायाधीश अबेर गुल खान ने खान की अग्रिम जमानत आठ अगस्त तक बढ़ा दी और अभियोजक को अगली सुनवाई पर और अधिक दलीलें पेश करने का निर्देश दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स