पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ ने की Virat Kohli की तारीफ, कहा- कोहली की फिटनेस उनके शानदार प्रदर्शन का राज

युसूफ ने कहा, "कोहली के नाम वनडे और टेस्ट मिलाकर 70 शतक हैं. वनडे में उन्होंने 12000 रन बनाए हैं और टेस्ट में भी 10000 रन बनाने के करीब है. टी 20 में भी उनका प्रदर्शन बेहतर है. उन्होंने कहा, "आज के जमाने में वह नंबर-1 बल्लेबाज हैं. मैंने पहले भी कहा है कि पिछले जमानों के क्रिकेटरों की तुलना करना गलत है.

विराट कोहली (Photo Credits: Instagram/virat.kohli)

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ (Mohammad Yusuf) ने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की सराहना करते हुए कहा है कि कोहली की फिटनेस (Fitness) और ट्रेनिंग (Training) उनके शानदार प्रदर्शन का राज है. युसूफ ने यू-ट्यूब (Youtube) के शो क्रिकास्ट में कहा, "मैंने कोहली को अभ्यास करते नहीं देखा है लेकिन उनके ट्रेनिंग के वीडियो ट्विटर (Twitter) पर देखे हैं. आज के जमाने में कोई मुझसे पूछे कि मॉर्डन क्रिकेट क्या है तो मैं कहूंगा यह ट्रेनिंग है."उन्होंने कहा, "आज के खिलाड़ी फिट और तेज हैं, जैसे कोहली है. यही उनके शानदार प्रदर्शन का राज है."  इस भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज ने Virat Kohli के रवैये के बारे में बताया, कहा- ऐसा नहीं महसूस होता कि उनके सामने खड़ा हूं

युसूफ ने कहा, "कोहली के नाम वनडे और टेस्ट मिलाकर 70 शतक हैं. वनडे में उन्होंने 12000 रन बनाए हैं और टेस्ट में भी 10000 रन बनाने के करीब है. टी 20 में भी उनका प्रदर्शन बेहतर है. उन्होंने कहा, "आज के जमाने में वह नंबर-1 बल्लेबाज हैं. मैंने पहले भी कहा है कि पिछले जमानों के क्रिकेटरों की तुलना करना गलत है. कोहली का प्रदर्शन अविश्वनीय है. युसूफ ने पाकिस्तान के लिए 288 वनडे में 9720 रन और 90 टेस्ट मैचों में 7530 रन बनाए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\