देश की खबरें | राज्य सभा के पूर्व सदस्य भागीरथी माझी का 66 साल की उम्र में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बारीपदा में एक अस्पताल में राज्य सभा के पूर्व सदस्य भागीरथी माझी का 66 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बारीपदा, (ओडिशा), दो नवंबर ओडिशा के बारीपदा में एक अस्पताल में राज्य सभा के पूर्व सदस्य भागीरथी माझी का 66 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे।

उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | West Bengal Local Train Update: पश्चिम बंगाल में 50 फीसदी यात्रियों के साथ दोबारा शुरू होगी लोकल ट्रेन.

माझी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

वह बांकीसोल में कोविड अस्पताल में भर्ती थे।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में आज कोरोना के 4009 नए मामले आए सामने, 104 की मौत: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉक्टर एन आर दास ने बताया कि अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

माझी भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह 24 मार्च 2006 से एक जुलाई 2010 तक संसद के उच्च सदन के सदस्य थे।

माझी राजनीति में आने से पहले बैंक में काम करते थे।

ओडिशा के राजस्व मंत्री सुदाम मरांडी तथा कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान