देश की खबरें | महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनायकदादा पाटिल का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनायकदादा पाटिल का नासिक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नासिक, 24 अक्टूबर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनायकदादा पाटिल का नासिक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।

पाटिल के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वह कुछ समय से बीमार थे।

यह भी पढ़े | Tanda Rape Case: टांडा में बिहार के प्रवासी मजदुर के 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले-राहुल और प्रियंका गांधी क्यों नहीं जाते वहां.

सूत्रों ने बताया कि पाटिल ने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली।

उन्होंने कहा कि पहले पाटिल का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले उन्हें नासिक ले जाया गया था। शुक्रवार को उन्हें गुर्दा संबंधी रोग के इलाज के लिये नासिक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | PM launches Kisan Suryodaya Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के किसानों के लिए ‘किसान सूर्योदय योजना’ की शुरू, अब दिन में सिंचाई के लिए मिलेगी बिजली.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के करीबी माने जाने वाले पाटिल राज्य के उद्योग, सांस्कृतिक मामलों, युवा एवं खेल मंत्री रह चुके थे।

उन्हें कृषि तथा वानिकी क्षेत्र और देशभर में जटरोफा की पैदावार में उनके योगदान के लिये जाना जाता है।

'कुसुमगराज' के नाम से मशहूर मराठी साहित्यकार दिवंगत वी वी शिरवाडकर ने पाटिल को 'वनाधिपति' की उपाधि दी थी। पाटिल के परिवार में दो बेटियां, दामाद और नाती-नातिन हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि एक समय सरपंच रहे पाटिल महाराष्ट्र के मंत्री तक बने। उन्होंने राज्य और किसानों के कल्याण के लिये काफी काम किया।

जोहेब अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\