जरुरी जानकारी | जेके बैंक के पूर्व चेयरमैन नेंग्रू ने जुबैर इकबाल की नियुक्ति को दी उच्च न्यायालय में चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जे के बैंक के पूर्व चेयरमैन परवेज अहमद नेंग्रू ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में एक संशोधित याचिका दायर की और जुबैर इकबाल को बैंक के पहले प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त करने को चुनौती दी।

श्रीनगर, 25 जून जे के बैंक के पूर्व चेयरमैन परवेज अहमद नेंग्रू ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में एक संशोधित याचिका दायर की और जुबैर इकबाल को बैंक के पहले प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त करने को चुनौती दी।

नेंग्रू के वकील आर ए जान और वरिष्ठ अतिरिक्त महाअधिवक्ता बी ए डार की दलीलों को सुनने के बाद न्यायमूर्ति संजय धर की पीठ ने जेके बैंक के पूर्व चेयरमैन की संशोधित याचिका को स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

नेंग्रू ने इससे पहले अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर किया था, जिसमें उन्होंने जेके बैंक के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद से खुद को हटाये जाने को चुनौती देने वाली याचिका में संशोधन की मांग की थी।

उन्होंने चेयरमैन एवं सीईओ के पद को अलग कर चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद बनाये जाने को चुनौती दी। इसके साथ ही उन्होंने इकबाल को जेके बैंक का प्रबंध निदेशक नियुक्त किये जाने के खिलाफ भी अपील की। सरकार ने ये दो फैसले उनकी याचिका दायर करने के बाद लिये थे।

यह भी पढ़े | PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख अब 31 मार्च 2021, टैक्सपेयर्स को भी मिली राहत.

नेंग्रू को पिछले साल जून में सरकार द्वारा जेके बैंक के चेयरमैन-सह-सीईओ के पद से हटा दिया गया था। उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया और अपनी बहाली के लिये निर्देश देने की मांग की।

उनकी याचिका के लंबित रहने के दौरान, सरकार ने आर के चिब्बर को तीन अतिरिक्त वर्षों के लिये जेके बैंक का चेयरमैन नियुक्त किया। इसके अलावा जुबैर इकबाल को पहला पूर्ण प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\