पूर्व भारतीय क्रिकेटर M. Venkataramana तमिलनाडु के बनें मुख्य कोच

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर एम वेंकटरमण को आगामी घरेलू सत्र के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया. यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि तमिलनाडु क्रिकेट संघ की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने अपनी बैठक में यह नियुक्ति की.

एम वेंकटरमण (Photo Credits: Wikimedia Commons)

चेन्नई, 30 जुलाई: भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर एम वेंकटरमण को आगामी घरेलू सत्र के लिए शुक्रवार को तमिलनाडु सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया. यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि तमिलनाडु क्रिकेट संघ की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने अपनी बैठक में यह नियुक्ति की.

भारत के लिए 80 के दशक में एक टेस्ट और एक वनडे खेलने वाले 55 वर्षीय वेंकटरमण ने डी वासु की जगह ली है. वेंकटरमण इससे पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट में कोचिंग से जुड़े रहे हैं.

सीएसी ने इसके साथ ही सीनियर चयन समिति की भी नियुक्ति की,  जिसके अध्यक्ष एस वासुदेवन है. इस समिति में के भरत कुमार, आर वेंकटेश, तनवीर जब्बार और टी आर अरासु अन्य सदस्य हैं. इसके साथ ही आर रामकुमार को अंडर-23 टीम का कोच नियुक्त किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड