देश की खबरें | नौकरी देने के नाम पर फर्जी रैकेट चलाने वाला वायुसेना का पूर्व अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायु सेना के एक पूर्व अधिकारी को सेना और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात जनवरी वायु सेना के एक पूर्व अधिकारी को सेना और रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी चक्रवीर चौधरी (35) आगरा का रहने वाला है और पूर्व में उसे सेवा से हटा दिया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2015 में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार था, जिसके बाद एक गैर जमानती वारंट जारी किया गया और पिछले साल उसे ‘‘घोषित अपराधी’’ के तौर पर चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की गयी।

अधिकारी ने बताया कि चौधरी और उसके सहयोगी थान सिंह ने फर्जी भर्ती रैकेट चलाकर 18 लोगों से धोखाधड़ी की और उनसे करीब 2.7 करोड़ रुपये की ठगी की। सिंह को नवंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था और कोविड-19 के कारण फिलहाल वह जमानत पर चल रहा है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओ पी मिश्रा ने बताया, ‘‘जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निर्दोष छात्रों को वायुसेना और रेलवे में नौकरी दिलाने का लालच देता था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गयी थी। चक्रवीर चौधरी को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उसके पैतृक रिठौरा गांव से मंगलवार देर रात को पकड़ा गया।’’

चौधरी की दो और मामलों में संलिप्तता का पता चला है। मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी