देश की खबरें | शिवगिरि मठ के पूर्व प्रमुख स्वामी प्रकाशनंदा का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवगिरि मठ के पूर्व प्रमुख एवं राज्य के सबसे पुराने आध्यात्मिक गुरुओं में से एक स्वामी प्रकाशनंदा का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण यहां निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।

वरकला (केरल), सात जुलाई शिवगिरि मठ के पूर्व प्रमुख एवं राज्य के सबसे पुराने आध्यात्मिक गुरुओं में से एक स्वामी प्रकाशनंदा का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण यहां निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे।

मठ के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि संत- विद्वान स्वामी प्रकाशनंदा ने यहां श्री नारायण मिशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत अन्य ने आध्यात्मिक गुरु के निधन पर शोक प्रकट किया।

अपने शोक संदेश में, मोदी ने स्वामी प्रकाशनंदा की ज्ञान एवं आध्यात्म के प्रतीक के रूप में सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया, “स्वामी प्रकाशनंदा जी ज्ञान एवं आध्यात्म के प्रतीक थे। उनके सेवा के नि:स्वार्थ भाव ने गरीब से गरीब को सशक्त किया। उन्होंने श्री नारायण गुरु के नेक विचारों को लोकप्रिय बनाने का बीड़ा उठाया। उनके निधन से दुखी हूं। ओम शांति।”

लंबी अवधि तक श्री नारायण धर्म संगम ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे, प्रकाशनंदा ने 20वीं शताब्दी के प्रसिद्ध संत-समाज सुधारक श्री नारायण गुरु द्वारा स्थापित शिवगिरि मठ को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित आध्यात्मिक केंद्र में परिवर्तित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। श्री नारायण धर्म संगम गुरु द्वारा स्थापित एक संगठन था जिसके जरिए वह अपनी विचारधाराओं का प्रचार करते थे खासकर "एक जाति, एक धर्म और मनुष्य के लिए एक ईश्वर" होने के अपने प्रशंसित दर्शन का।

गुरु के आदर्शों एवं दृष्टिकोणों के प्रचार में पूरा जीवन समर्पित करने वाले प्रकाशनंदा को उनकी सादगी, अटल भक्ति, नि:स्वार्थ सेवा और दृढ़ संकल्प के लिए जाना जाता है। वह बाद में स्वामी शंकरानंद के शिष्य बन गए थे जिनसे उन्होंने 35 वर्ष की उम्र में ‘दीक्षा’ ली थी। वह 1970 में ट्रस्ट के महासचिव बने और फिर 1995-97 के दौरान पहली बार इसके अध्यक्ष बने। वह 2006 में फिर से इसके अध्यक्ष बने और तब से 10 वर्षों तक गुरु के शिष्यों का नेतृत्व किया।

मठ के विकास एवं गुरु के दृष्टिकोण के प्रचार की विभिन्न पहलों के अलावा, प्रकाशनंदा मौन व्रत के लिए भी खबरों में रहे जिसका उन्होंने 1980 के दशक में लगभग नौ वर्षों तक अभ्यास किया। 1990 के दशक के अंतिम वर्षों में उन्होंने मठ का प्रशासन लेने के राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में सचिवालय के सामने कई दिनों की भूख हड़ताल से भी सुर्खियां बटोरी थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वामी प्रकाशनंदा के निधन को ‘दुखद’ बताया।

राज्यपाल खान ने स्वामी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा “नि:स्वार्थ आध्यात्मिक गुरु के तौर पर उन्होंने अपना पूरा जीवन श्री नारायण गुरु के प्रचार में समर्पित किया। उनकी आत्मा को मुक्ति मिले।”

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि प्रकाशनंदा विशेष प्रकार के आध्यात्म के हिमायती थे जो मानवता की भव्यता और भिक्षुओं के बीच एक आदर्श पर जोर देता है। उन्होंने स्वामी के निधन को प्रगतिशील केरल के लिए “अपूर्णीय क्षति” बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रकाशनंदा को समाज के प्रति कड़ी प्रतिबद्धता रखने वाला आध्यात्मिक गुरु बताया।

मठ के सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट