देश की खबरें | गोवा के पूर्व आरएसएस प्रमुख वेलिंगकर दूसरे दिन पुलिस के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) की गोवा इकाई के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस के सामने पेश हुए।

पणजी, 11 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) की गोवा इकाई के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस के सामने पेश हुए।

वेलिंगकर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है।

बिचोलिम पुलिस ने वेलिंगकर के खिलाफ संत सेंट फ्रांसिस जेवियर के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मुकदमा दर्ज किया था।

वेलिंगकर ने बम्बई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ के समक्ष अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की हुई है।

उन्होंने कहा, “मैं जांच अधिकारी के सामने पेश हुआ और उन्होंने जो भी जानकारी मांगी मैंने वह दे दी। मैं पुलिस के साथ सहयोग कर रहा हूं।”

अदालत ने बृहस्पतिवार को वेलिंगकर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई मंगलवार के लिए निर्धारित कर दी। पूर्व आरएसएस प्रमुख के वकील ने पीठ को बताया कि वेलिंगकर पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं, जिसपर अदालत ने यह फैसला दिया।

वेलिंगकर बृहस्पतिवार शाम को पुलिस के सामने पेश हुए और शुक्रवार सुबह फिर पहुंचे।

पूर्व आरएसएस प्रमुख ने सेंट फ्रांसिस जेवियर के बारे में अपने बयान के बारे में बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है।

पिछले सप्ताह राज्य में कई जगहों पर वेलिंगकर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और आधा दर्जन से अधिक पुलिस शिकायतें दर्ज की गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू