देश की खबरें | पूर्व राजनयिक संजय वर्मा को यूपीएससी का सदस्य नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राजनयिक संजय वर्मा को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक फरवरी पूर्व राजनयिक संजय वर्मा को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी वर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां यूपीएससी सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने उन्हें शपथ दिलाई।

आयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), आईएफएस और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य के वास्ते अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

यूपीएससी सदस्य को छह साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु होने तक नियुक्त किया जाता है।

वर्मा स्पेन और अंडोरा, इथियोपिया, जिबूती और अफ्रीकी संघ में भारत के राजदूत रहे थे।

बयान के अनुसार वह दुबई में महावाणिज्य दूत; बीजिंग में भारतीय दूतावास में आर्थिक एवं वाणिज्यिक मामलों के काउंसलर; काठमांडू में भारतीय दूतावास में प्रवक्ता (प्रेस, सूचना और संस्कृति), मनीला में भारतीय दूतावास में प्रेस और राजनीतिक मामलों के द्वितीय सचिव और हांगकांग में आर्थिक और वाणिज्यिक अधिकारी रहे थे।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\