देश की खबरें | सीआईएसएफ के पूर्व प्रमुख शील वर्धन सिंह ने यूपीएससी के सदस्य के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पूर्व प्रमुख शील वर्धन सिंह ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के तौर पर शपथ ली।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के पूर्व प्रमुख शील वर्धन सिंह ने सोमवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के तौर पर शपथ ली।

यूपीएससी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष मनोज सोनी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सिंह ने नवंबर 2021 से दिसंबर 2023 तक सीआईएसएफ के महानिदेशक (डीजी) के रूप में सेवा दी थी।

उनकी नियुक्ति के बाद, यूपीएससी में सदस्य के पद पर और तीन रिक्तियां हैं।

संघ लोक सेवा आयोग, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के वास्ते सिविल सेवा परीक्षा संचालित करता है।

आयोग में एक अध्यक्ष और अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। यूपीएससी सदस्य की नियुक्ति छह साल की अवधि या 65 वर्ष की आयु तक के लिए की जाती है।

सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी क्षेत्रों में सेवा दी है। उन्होंने उच्चतम स्तर की खुफिया जानकारी एकत्र करने, विश्लेषण करने और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति बनाने में योगदान दिया है।

उनकी सराहनीय सेवा के लिए उन्हें 2004 में राष्ट्रपति पुलिस पदक, और विशिष्ट सेवा के लिए 2010 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\