जरुरी जानकारी | गुजरात दुग्ध विपणन महासंघ के पूर्व अध्यक्ष गबन के मामले में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) के पूर्व अध्यक्ष विपुल चौधरी को कथित रूप से 14.8 करोड़ रुपये के गबन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

अहमदाबाद, 13 दिसंबर गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) के पूर्व अध्यक्ष विपुल चौधरी को कथित रूप से 14.8 करोड़ रुपये के गबन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि गबन का यह मामला मेहसाणा स्थित एक डेयरी इकाई के कर्मचारियों के बोनस से संबंधित है, जिससे चौधरी जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़े | RTGS Facility Becomes 24X7: आरटीजीएस सेवाएं आज रात से 24 घंटे उपलब्ध होंगी, यहां देखें पूरी डिटेल्स.

राज्य सीआईडी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें शनिवार को गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में चौधरी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

चौधरी जीसीएमएमएफ और दूधसागर डेयरी के चेयरमैन थे । उन्ं महाराष्ट्र सरकार को बिना दाम पशुचारा दे कर संस्थान का 22.5 करोड़ रुपये का नुकसान करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | US Coronavirus Positive Cases Update: अमेरिका में एक दिन में 2.44 लाख लोग पाए गए कोरोना वायरस पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या 1.60 करोड़ के पार.

चौधरी को एक न्याधिकरण ने इस 22.5 करोड़ रुपये का 40 प्रतिशत (नौ करोड़ रुपये से कुछ अधिक) धन दूधसागर डेयरी में तक अक्टूबर ,2019 तक जमा कराने का निर्देश दिया था।

इस पैसे का जुगाड़ करने के लिए चौधरी और मामले में नामजद कुछ अन्य ने अपने वित्तीय अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए दूधसागर डेयरी के 1,932 कर्मचारियों के बोनस के लिए आवंटित राशि में से 14.8 करोड़ रुपये का गबन कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट