देश की खबरें | सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार शिमला के आवास में फांसी के फंदे से लटके मिेले: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाई प्रोफाइल आरुषि हत्याकांड की जांच करने वाले सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार बुधवार को अपने शिमला स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटके पाये गये। अधिकारियों को संदेह है कि कुमार ने आत्महत्या की है।
नयी दिल्ली/शिमला, सात अक्टूबर हाई प्रोफाइल आरुषि हत्याकांड की जांच करने वाले सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार बुधवार को अपने शिमला स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटके पाये गये। अधिकारियों को संदेह है कि कुमार ने आत्महत्या की है।
अधिकारियों ने बताया कि 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी कुमार (69) बुधवार शाम छोटा शिमला के पास ब्रोकहॉर्स्ट स्थित आवास पर फांसी के फंदे से लटके मिले।
हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु, शिमला के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला और पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गयी है।
यह भी पढ़े | बिहार: दलित नेता हत्या मामले में नाम आने पर तेजस्वी यादव ने की सीबीआई जांच की मांग.
राज्य पुलिस प्रमुख कुंडु ने बताया, ‘‘हमें एक सुसायड नोट मिला है जिसपर उन्होंने लिखा है कि वह एक नयी यात्रा पर जा रहे हैं। उनके परिवार के सदस्य उस वक्त घर में ही थे, जब वह कमरे में गए। उन्होंने कमरा भीतर से बंद किया और नायलोन की रस्सा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को किसी गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं है। हमने कमरे में रखी चीजों को जब्त कर लिया है। पोस्टमॉर्टम बृहस्पतिवार की सुबह होगा।’’
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से लगता है कि पिछले छह महीने में कुमार के सक्रिय जीवन में आया ठहराव, उनका अचानक यूं घर में बंद होकर रह जाना आत्महत्या का कारण जान पड़ता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
उनके पड़ोसियों में से एक ने पीटीआई- को बताया कि कुमार हमेशा की तरह शाम को टहलने गए थे। घर आने के बाद वह बरसाती में गए। पड़ोसी ने बताया कि परिवार को कोई सदस्य उन्हें रात के भोजन के लिए बुलाने बरसाती में गया था, उसी ने सबसे पहले उनका शव देखा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)