देश की खबरें | पूर्व नौकरशाह ने राजनीतिक दल बनाया, बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक पूर्व नौकरशाह ने ‘राष्ट्रवादी विकास पार्टी’ के नाम से नया राजनीतिक दल बनाया है और उन्होंने इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई एक पूर्व नौकरशाह ने ‘राष्ट्रवादी विकास पार्टी’ के नाम से नया राजनीतिक दल बनाया है और उन्होंने इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है।

पार्टी के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव ने रविवार को कहा कि यह समाज में सामाजिक सौहार्द और समग्र विकास लाने का एक प्रयास है।

यह भी पढ़े | पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर सियासी घमासान, पटना में तेजप्रताप और तेजस्‍वी यादव ने निकाला साइकिल मार्च.

भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) के सेवानिवृत्त अधिकारी श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘यह राजनीतिक संगठन अलग तरह का होगा। यह ओछी राजनीति नहीं करेगा बल्कि समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करेगा। हम अपने युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा और नौकरी सुनिश्चित करना चाहते हैं।’’

अखिल भारतीय आईआरएस (सीमा शुल्क एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) अधिकारी संगठन के पूर्व अध्यक्ष श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने बिहार में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश: जल जमाव के डर से कोलाबा के निचले इलाकों में रहने वाले मछुआरों ने मदद के लिए स्थानीय प्रशासन से लगाईं गुहार.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया है और सभी जातियों, मतों एवं धर्मों के लोगों से कहा है कि हमारी पार्टी में शामिल हों। हम सामाजिक एकजुटता के लिए काम करेंगे। हमें नौकरशाहों, न्यायाधीशों और सशस्त्र बलों के कर्मियों सहित काफी संख्या में लोगों का समर्थन मिला है।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग में पार्टी का पंजीकरण जल्द से जल्द कराने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\